बिलासपुर : बिलासपुर के तखतपुर के एसबीआई बैंक में बैंक कर्मचारी से मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी अंकित भूषण लाल शाखा प्रबंधक ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज की बैंक के क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश जायसवाल बैंक का काम कर रहे थे।
उसी दौरान केबिन में घुसकर शाखा के ऋण धारक लाभम तोंडे एवं उसके साथी विकास भारद्वाज तथा बेनिस भारद्वाज द्वारा प्रेम प्रकाश जायसवाल से अपने ऋण संबंधी जानकारी मांगी।
जानकारी देने से पूर्व ही नशे में धुत्त उक्त तीनों व्यक्ति अश्लील गाली गलौच करते हुए कर्मचारी को धमकाने लगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना तखतपुर की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची ओर बैंक के कुछ दूर पर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए तीनो आरोपी के विरुद्ध शासकीय कार्य मे बाधा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय पेश किया गया ।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8205471
Total views : 8244716