नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923
रेड क्रॉस, NSS एवं वन विभाग ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बीजापुर 11 जुलाई 2024/धुर्वाराव माड़िया शासकीय महाविद्यालय भैरमगढ़ के यूथ रेड क्रॉस, एनएसएस ने वन विभाग भैरमगढ़ के साथ मिलकर महाविद्यालय प्रांगण में विविध प्रकार के पौधे लगाए और उपस्थित सभी छात्र छात्राओं , महाविद्यालय के प्राध्यापकों, स्टॉफ और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया । आज का पौधारोपण आने वाली पीढ़ी के लिए वरदान है।
इस मौके पर अतिथि के रूप में जनपद पंचायत भैरमगढ़ के अध्यक्ष दशरथ कुंजाम, नगर पंचायत अध्यक्ष सुखमती मांझी , उपाध्यक्ष जागेंद्र देवांगन एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस प्रभारी डॉ. उग्रेन साहू, YRC प्रभारी रामयश , वन विभाग के अधिकारियों एवं महाविद्यालय से गोकुल निषाद, धवल गुप्ता, महेश नाग, आकाश त्रिपाठी, जगमोहन सिंह, राजेश नेताम, अलीन चक्रधारी और सभी छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
Author: Deepak Mittal













Total Users : 8169517
Total views : 8197501