नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923
एम बी बी एस, बी ए एम एस डिग्री धारी निजी चिकित्सकों से अनुबंध हेतु सूचना
बीजापुर 11 जुलाई 2024- जिले में संचालित ऐसे विभागीय छात्रावास, आश्रम शालाओं के समीप प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित नही है उन छात्रावास, आश्रम शालाओं में निवासरत छात्र-छात्राओं को स्वस्थ तन, स्वस्थ मन स्वास्थ्य सुरक्षा योजनांतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने हेतु मान्यता प्राप्त चिकित्सा जो एमबीबीएस, बीएएमएस डिग्री धारी निजी चिकित्सकों से अनुबंध किया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु जिला बीजापुर के निवासी इच्छुक चिकित्सक आवेदन पत्र योग्यता संबंधी सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा बीजापुर में 25 जुलाई 2024 सायं 5ः30 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से भेजा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईटwww.bijapur.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168356
Total views : 8195967