तखतपुर। जिला पंचायत सीईओ ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले तखतपुर ब्लॉक के दो ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है. साथ ही संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. इसमें बहतराई ग्राम पंचायत के सचिव लालजी कौशिक और ग्राम पंचायत साल्हेकापा के सचिव सुखनंदन सिंगरोल को नोटिस जारी किया गया है.
इन दोनों सचिवों के खिलाफ पंचायत कार्य में लापरवाही की शिकायत लगतार मिल रही थी. जिसे जिला पंचायत सीईओ ने गंभीरता से लेते हुए अब नोटिस जारी किया है.


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8239448
Total views : 8287655