पूरे देश में मानसून का कहर जारी है। मानसून की वजह से मुंबई में जहां जलभराव हो गया है वहीं पूरा असम बाढ़ में डूबा है। हिमाचल और उत्तराखंड में लैंड स्लाइड से हालात खराब हैं। देशभर में नदियां उफान पर बह रही हैं।
इसके साथ ही कई राज्यों में बच्चों के स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इसी बीच आज मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत देश के करीब 21 राज्यों में बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज 7 राज्यों महाराष्ट्र, असम, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हो सकती है। अन्य राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 12 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8239463
Total views : 8287672