दूसरी महिला को खड़ी कर 45 लाख में बेच दी जमीन, असली मालिक की शिकायत पर जुर्म दर्ज
नवभारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
सरकंडा के बंगालीपारा में रहने वाली एक महिला की जगह दूसरी महिला को खड़ा कर जालसाजों ने 45 लाख रुपये में जमीन बेच दी। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब खरीदार निर्माण कार्य के लिए वहां पहुंचा। जमीन की असली मालिक ने सरगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सरकंडा के बंगाली पारा में रहने वाली गृहणी सीमा साहू ने बताया कि उन्होंने 2011 में सरगांव स्थित 75 डिसमिल जमीन खरीदी थी और तब से वह जमीन उनके कब्जे में है। कुछ दिनों पहले नागोराव शेष स्कूल के पास रहने वाले विजय कुमार हिरानी उस जमीन पर बाउंड्रीवाल कराने पहुंचे।
जब सीमा साहू के पति को इस बात की जानकारी मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और आपत्ति जताई। खरीदार ने बताया कि उन्होंने जमीन खरीद ली है और इसके दस्तावेज भी दिखाए। दस्तावेजों में सीमा साहू की जगह किसी दूसरी महिला की तस्वीर थी। उन्होंने तुरंत इस धोखाधड़ी की शिकायत सरगांव थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर मुंगेली एसपी कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने जांच के बाद विनोबा नगर में रहने वाले विजय गुप्ता, फर्जी महिला और उसके पति, तथा तिफरा पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले भरत सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170396
Total views : 8198670