बैलाडीला में झमाझम बारिश के बीच निकली प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा – उमड़ा भक्तों का हुजूम
( एनएमडीसी किरंदुल परियोजना मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही हुए शामिल)
राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 94255 94944 नवभारत टाइम्स 24×7.in
दंतेवाड़ा — श्री राघव मंदिर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से गाजे बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का रथ निकला तो हर तरफ भगवान जगन्नाथ के जयकारों से नगर गुंजायमान हुआ । रथ यात्रा राम मंदिर से शुरू की गई जिसमे परंपरा अनुसार सोने की झाड़ू से झाड़ू मारने की परंपरा “छेरा पहँरा” एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही ने निभाई । यात्रा में हजारों श्रद्धालु किरंदुल दंतेवाड़ा,गीदम,नकुलनार,भांसी, बचेली,पालनार से पहुँचे।
नगर की मतुया सम्प्रदाय,नर नारायण सेवा संघ,जगन्नाथ सेवा समिति के भक्त जगन्नाथ पुरी से आएं भक्तों के भजनों पर जमकर झूमे।
इस दौरान रथ यात्रा को देखने और उसे छूकर आशीर्वाद लेने की होड़ मची रही। भक्तो के लिए जगह जगह पानी टैंकर,प्रसाद की व्यवस्था रखी गई थी ।
रथयात्रा श्री राघव मंदिर से प्रारभ होकर अम्बेडकर पार्क,शापिंग सेंटर,बैंक चौक,पेट्रोल पम्प होते हुए फुटबॉल ग्राउंड स्थित उत्कल समाज मौसी के घर गुंडिचा मंदिर में पहुँची ।इस दौरान भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की थी । समापन पर भक्तों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।रथ यात्रा में कार्मिक प्रमुख बी के, मुख्य महाप्रबंधक वर्कस किशन आहूजा ,महाप्रबंधक उत्पादन राजा कुमार ,महाप्रबंधक विद्युत सुब्रमण्यम ,बैलाडीला देवस्थान समिति के सचिव ए के सिंह ,बचेली परियोजना के उपमहाप्रबंधक कार्मिक धर्मेंद्र आचार्या ,उप महाप्रबंधक कार्मिक राकेश रंजन माधव,उत्कल समाज विकास समिति के आर सी नाहक ,दिलीप मोहंती ,शरद मिश्रा ,देवराज लिंका ,बृजेश मिश्रा सहित सदस्य एवं सैकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित थे।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8239568
Total views : 8287810