बैलाडीला में रामायण राम कथा रामलीला महोत्सव का 7 दिवसीय आयोजन
( श्री श्री शीतला माता मंदिर प्रांगण में रामलीला का हो रहा आयोजन )
राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 94255 94944 नवभारत टाइम्स 24×7.in
दंतेवाड़ा — बैलाडीला के श्री श्री शीतला मंदिर टाइप थ्री टी एस कालोनी किरंदुल के प्रांगण में श्री राम कथा धर्म प्रचारक मंडल मैहर रीवा मध्यप्रदेश की टीम के महंत पंडित रमेश तिवारी के तत्वावधान में 7 दिवसीय रामायण राम कथा रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।
अध्यात्म के विभूति पूरे भारत के आराध्य देव अखिल विश्व नायक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की जीवनलीला का संपूर्ण विवरण जैसे मुनि आगमन ,अहिल्या उद्धार ,रावण बाणासुर संवाद ,सीता राम विवाह ,सीता हरण ,श्री राम विलाप ,श्रीराम सुग्रीव मित्रता ,बाली वध ,रावण वध ,रामराज अभिषेक का बड़े ही सुंदर ढंग से पोशाकों को ग्रहण करते हुए मंडली द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है ।रामायण राम कथा रामलीला महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के महाप्रबंधक विद्युत सुब्रमण्यम ,श्री शीतला माता मंदिर समिति के अध्यक्ष रामादिन पटेल ,सचिव दिनेश साहू विशेष रूप से मौजूद रहे ।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8239566
Total views : 8287807