डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी कि जन्मजयंती मनाई गई, किया गया वृक्षारोपण।
डी पी मिश्रा नव भारत टाइम्स 24×7.in ब्यूरो प्रमुख बस्तर संभाग
किरंदुल।भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी कि जन्म जयंती शनिवार को किरंदुल मंडल के कोडेनार मे मनाया गया एवं भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया |
कार्यक्रम कि शुरुवात डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उद्बोधन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सत्यजीत सिंह चौहान, वक्ता के सी मंडल ने बताया कि एक देश, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान का अमर संदेश जो वीर बलिदानी डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने दिया वो भारत की एकता अखंडता को बनाये रखने में सदैव प्रेरित करता रहेगा |
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की अखंडता और कश्मीर के समर्थक थे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर मुद्दे पर अनुच्छेद 370 को भारत की विफलता और शेख अब्दुल्ला का त्रियराष्ट्र सिद्धांत बताया,अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के लिए भारतीय जनसंघ में हिंदू महासभा और राम राज्य परिषद के साथ सत्याग्रह शुरू किया। 1953 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का कश्मीर का दौरा था और इसी दौरान 11 मई को कुख्यात परमिट सिस्टम का उल्लंघन कर कश्मीर में प्रवेश करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और नजर बंद के दौरान ही 23 जून 1953 को जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके द्वारा किये गये संघर्षों के बारे में बताया।इस दौरान मंडल में निवासरत भाजपा पदाधिकारी, मोर्चाओं के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक, समस्त जनप्रतिनिधिगण, समस्त कार्यसमिति सदस्य,वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8205910
Total views : 8245243