आरंग. नगर में अवैध प्लाटिंग और शासकीय जमीन पर अतिक्रमण की शिकायतों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. आरंग राजस्व विभाग, नगर पालिका प्रशासन और आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने आरंग-नयापारा मार्ग पर ओड़का के पास लगभग 6 एकड़ में किए गए अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की.
आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला ने बताया कि रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई. लगभग 06 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग करते हुए रोड और पोल लगाया गया था, जिसे बुलडोजर के माध्यम से तोड़ा गया. इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी खेल कुमार पटेल भी मौजूद रहे.


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239511
Total views : 8287736