जिला पंचायत बालोद की सामान्य सभा की बैठक संपन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़

बालोद,,जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वन विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खनिज विभाग, वाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधान विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी, क्रेडा विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्यानिक विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारी संस्था, श्रम विभाग, जिला अत्यांव्यवसायी विभाग, जिला सहकारी विभाग, मुख्यमंत्री कौशल विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, आयुर्वेद विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, डीएमओ मार्कफेड, आबकारी विभाग एवं राष्ट्रीय राज मार्ग (एडीबी प्रोजेक्ट) विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा जनहित के मांगों एवं समस्याओं के शीघ्र निराकरण के संबंध में प्रस्ताव भी दिए गए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के समस्याओं को समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment