टाइगर रिजर्व के अंदर जुताई, अपराध दर्ज
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर द्वारा जुताई की जा रही थी, जब वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को जब्त कर मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया।
यह घटना महामाई बीट के कक्ष क्रमांक 447 आरएफ की है। महामाई गांव के समीप इस क्षेत्र में खेती के उद्देश्य से अवैध अतिक्रमण की सूचना लगातार मिल रही थी, जिससे टाइगर रिजर्व प्रबंधन सतर्क हो गया। इस मुद्दे पर ग्रामीणों और वन प्रबंधन समिति के सदस्यों की बैठकें भी आयोजित की जा रही थीं, जिसमें अतिक्रमण रोकने की अपील की गई थी।
विवाद की स्थिति में एसडीएम (एसडीएलसी कमेटी अध्यक्ष) को विधिवत ग्राम सभा से प्रस्ताव देने के लिए अनुरोध भी किया गया था। सभी ग्रामीणों ने सहमति भी दी। बैठक के साथ मुनादी और पेट्रोलिंग के बाद भी इस प्रतिबंधित क्षेत्र में ट्रैक्टर से जुताई करने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और जुताई को रोकते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया।
अब ट्रैक्टर को राजसात करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। इस कार्रवाई के दौरान सहायक संचालक संजय लूथर, परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत कुमार, परिक्षेत्र सहायक दिलीप उपाध्याय, परिसर रक्षक सूरज दिवाकर, नीतू ध्रुव, विकास साहू, लालजी मरावी और पैदल गार्ड उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि अचानकमार टाइगर रिजर्व संरक्षित वन क्षेत्र के साथ एक संवेदनशील स्थान भी है, जहां न तो खेती की जा सकती है और न ही निर्माण कार्य किया जा सकता है।
तेज होगी मानसून पेट्रोलिंग:
अचानकमार टाइगर रिजर्व फील्ड डायरेक्टर मनोज पांडेय और डिप्टी डायरेक्टर यूआर गणेश के निर्देशन में यहां मानसून पेट्रोलिंग चल रही है। इस घटना के बाद अधिकारियों ने पेट्रोलिंग तेज करने का निर्देश दिया है। पेट्रोलिंग दल वन और वन्य प्राणियों की सुरक्षा के साथ-साथ अतिक्रमणकारियों पर भी कड़ी नजर रखेगा।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168555
Total views : 8196257