11 से 17 जुलाई तक बिलासपुर-रायपुर रूट की 32 ट्रेनें रद्द, यहां देखें सूची
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अकलतरा-नैला सेक्शन में साइडिंग कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग का काम 12 से 16 जुलाई तक किया जाएगा। इस काम के कारण 11 से 17 जुलाई तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
Indian Railways: इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के नाम पर रेलवे ने एक बार फिर 32 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसमें से 8 एक्सप्रेस और 13 पैसेंजर ट्रेनें शुरू से ही रद्द रहेंगी, जबकि 11 ट्रेनों को गंतव्य/प्रस्थान के बीच में रद्द किया गया है।
Indian Railways: रद्द होने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें
11 से 15 जुलाई तक 18113 टाटानगर- बिलासपुर एक्सप्रेस
12 से 16 जुलाई तक 18114 बिलासपुर- टाटानगर एक्सप्रेस
11, 12, 14, 15 और 16 जुलाई को 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस
12, 13, 15, 16 और 17 जुलाई को 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस
13 जुलाई को 18249 रायपुर- कोरबा हसदेव एक्सप्रेस
14 जुलाई को 18250 कोरबा- रायपुर हसदेव एक्सप्रेस
14 जुलाई को 18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस
15 जुलाई को 18252 कोरबा- रायपुर हसदेव एक्सप्रेस
यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा योजना के अनुसार रेलगाड़ियों की स्थिति की जानकारी लेते रहें। इस दौरान प्रभावित होने वाली ट्रेनों की पूरी सूची रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित रेलवे स्टेशन पर देखी जा सकती है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे ने यह निर्णय लिया है, ताकि भविष्य में बेहतर रेल सेवा प्रदान की जा सके।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8239568
Total views : 8287811