किरन्दुल में मलेरिया एवं डेंगू के बढ़ते कहर के बीच स्वास्थ्य अमले ने ली हालात की जानकारी 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

किरन्दुल में मलेरिया एवं डेंगू के बढ़ते कहर के बीच स्वास्थ्य अमले ने ली हालात की जानकारी 

 ( किरन्दुल में डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ा दी है चिंता )

( एनएमडीसी किरंदुल परियोजना अस्पताल प्रबंधन से भी की चर्चा )

 

राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 94255 94944 नवभारत टाइम्स 24×7.in

 

 

  दंतेवाड़ा – जिले में चलाए जा रहे मलेरिया एवं डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण एवं गन्दे पानी भराव की साफ सफाई हेतु नगर वासियों को स्वास्थ्य से संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय बसाक एवं एसडीएम विवेक चंद्र, जिला स्वास्थ्य एवं जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ. एस. मण्डल, डॉ. हितेश ठाकुर, डॉ. देश दीपक डॉ. वेणुगोपाल राव, संग्राम सिन्हा, भूपेन्द्र साह एवं अंचल की महिलाओं के द्वारा जिले के किरंदुल नगर पालिका के वार्डो में घर-घर भ्रमण कर मलेरिया एवं डेंगू के रोकथाम हेतु जन जागरूकता किया गया। भ्रमण के दौरान घर एवं आसपास जलभराव होने वाले स्थान, पुराने टायर, गमला, कूलर, मटका में भरे पानी की सफाई एवं मच्छरदानी के नियमित उपयोग करने हेतु स्वास्थ्य सलाह दिया गया साथ ही परियोजना अस्पताल एन.एम.डी सी किरंदुल के अस्पताल प्रशासन से चर्चा कर निर्देशित किया गया है कि एन.एन.डी.सी. अस्पताल किरंदुल मे मलेरिया एवं डेंगू के धनात्मक प्रकरण की पुष्टि होने पर तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सूचित करें ताकि जिला स्तर से रोकथाम हेतु तत्काल कार्यवाही किया जा सके। किरन्दुल में डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है । जिले में सबसे पहले किरन्दुल नगरपालिका में डेंगू के 6 मामले सामने आए थे,जिस खबर को समाचारों में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में मामला लाने के बाद प्रशासन में हलचल मची और स्वास्थ्य विभाग को कलेक्टर द्वारा निर्देश दे यंहा लोगो की जांच शुरू की गई,अब स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा घर-घर जाकर लोगो को समझाइस दी जा रही है,साथ ही बुखार पीड़ितों की खून जांच करने मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है,अभी भी किरन्दुल नगरपालिका क्षेत्र में डेंगू के मामले सामने आ रहें हैं, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अब सतत निगरानी कर रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment