बालोद जिला जेल में विचाराधीन बंदी तिलक ठाकुर की पेशी के दौरान तबीयत बिगड़ी और उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद जिला जेल में विचाराधीन बंदी तिलक ठाकुर की पेशी के दौरान तबीयत बिगड़ी और उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया

दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़

 

बालोद/रायपुर,, पास्को एक्ट के अंतर्गत आरोप लगे तिलक ठाकुर नामक विचाराधीन बंदी की न्यायालय में पेशी के दौरान तबीयत बिगड़ी और उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया,बालोद जिला अस्पताल के सूत्रों के अनुसार तिलक ठाकुर का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं पाई गई सामान्य स्थिति है
वही मरीज तिलक ठाकुर के अनुसार कभी-कभी देवता आ जाया करता था और 3 जुलाई की रात्रि को देवता आया था ,4 जुलाई की सुबह पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में दौरा आया था , उन्होंने बालोद जिला जेल के प्रमुख अधिकारियों को जानकारी दी थी इसके बाद उन्हें बेहतर हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया,,

जिला चिकित्सकों के अनुसार अक्सर सामान्य तौर पर ऐसा होता है कि दौरा आने पर गिर जाते हैं ,,दौरे जैसे स्थिति बन जाती है उसे सामान्य तौर पर देवता आया है ऐसा माना जाता है,,फिर भी बेहतर इलाज किया जा रहा है, तिलक ठाकुर अब स्वस्थ और सामान्य हैं किसी भी तरह की कोई बीमारी की समस्या नहीं है,,और परिजनों की संतुष्टि के लिए बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज राजनादगांव रेफर किया गया और राजनांदगांव के वरिष्ठ डॉक्टरों ने तिलक ठाकुर की स्थिति और स्वास्थ्य सामान्य होने की वजह से उन्हें बालोद वापस भेज दिया ,,

वही इस संबंध में बालोद जिला सहायक जेल अधीक्षक एस शोभा ने नवभारत टाइम्स 24 x7in को बताया कि तिलक ठाकुर 28 मई से जेल में था और 3 जुलाई की रात्रि को दोरा आया था, 4 जुलाई की सुबह पेशी में न्यायालय परिसर में दौरा आया था उसने जानकारी दिया ,,जैसे ही संज्ञान में आया तत्काल उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,,,,

क्या कहते हैं परिजन,,

तिलक ठाकुर के पिता हेमलाल ठाकुर ने बताया कि बेटे के स्वास्थ्य खराब होने की खबर प्राप्त होने पर वह जिला अस्पताल पहुंचे हैं और चिकित्सक से जानकारी लिए हैं तिलक ठाकुर का इलाज जारी है,,000

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment