रायपुर : ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए 4 अंतर राज्य आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. महादेव रेड्डी बैट बुक 23 के नाम से क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे. प्रार्थी से बैंक अकाउंट खुलवाकर खाते का सट्टे में उपयोग करता था.
पहले भी इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुणे में बैठकर आरोपी सट्टा संचालित करते थे.आरोपियों के कब्जे से 22 मोबाईल, 3 लैपटॉप, 12 पासबुक, 24 चेकबुक, 72 ए.टी.एम. कार्ड व सट्टा के पैसों का हिसाब जप्त किया गया है.
जप्त सामान की कुल कीमत 5लाख रुपए बताई जा रही है. इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8239505
Total views : 8287728