
एनएमडीसी में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को मिले प्राथमिकता – सीपीआई ने विधायक को सौपा ज्ञापन
राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 94255 94944 नवभारत टाइम्स 24×7.in
दंतेवाड़ा — भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने दन्तेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी से भेंट कर एन एम डी सी परियोजना किरन्दुल एवं बचेली में एल-1, एल-2 के लिए रिक्त पदों पर निकलने वाली नई भर्ती में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी मिले, एवं तेन्दूपत्ता संग्राहको को तत्काल भुगतान मिले जैसे मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस चर्चा में जिला प्रभारी के साजी, जिला सचिव भीमसेन मण्डावी, एस के एम एस युनियन अध्यक्ष देवाराइलु, मजदुर नेता सुदरू तेलाम, जिला सहायक सचिव बी एल श्रीवास्तव, अखिल भारतीय आदिवासी महासभा जिला सचिव जीतेन्द्र सोरी, नौजवान सभा जिला सचिव रामलाल नेगी जिला परिषद सदस्य बिरेन्द्र भास्कर, बोड्डा राम आदि साथी मौजुद रहे ।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8239586
Total views : 8287833