अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर
मुख्यमंत्री की अपील पर अमल शुरू, रायपुर में स्कूल शिक्षा सचिव ने की “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत
*राखी के हायर सेकेण्डरी स्कूल में परदेशी ने विद्यार्थियों संग किया पौधारोपण, डेढ़ सौ से अधिक पौधे लगाए गए*
रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अपील पर आज से अमल शुरू हो गया है। आज “एक पेड़ माँ के नाम“ पौधारोपण अभियान की शुरूवात शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी वि.खं. आरंग जिला रायपुर से की गई। स्कूल शिक्षा सचिव श्री परदेशी ने इसकी शुरुआत की। सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने ग्राम राखी के पंचायत प्रतिनिधि व छात्र-छात्राओं के साथ 150 से अधिक छायादार पौधों का रोपण किया। पौधारोपण से पहले सचिव ने सभी छात्र-छात्राओं एवं पालकों को शपथ दिलाया कि उनके द्वारा लगाये गये पौधे का वृक्ष बनते तक पालन-पोषण करेंगे तथा उनकी सुरक्षा भी करेंगे। गौरतलब है कि “एक पेड़ माँ के नाम“ थीम पर प्रदेश के प्रत्येक स्कूलों में पौधारोपण करने का अभियान चलाया जाना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके लिए आमजनों से आह्वान किया है।
श्री परदेशी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने में पेड़ पौधों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। पेड़ पौधों के कारण वातावरण का तापमान नियंत्रित रहता है। पेड़ पौधों पर ही हमारे जीवन का भविष्य निर्भर रहता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे स्वयं तो पौधे लगायेंगे साथ ही अपने परिवार के सदस्यों एवं दोस्तों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने उपस्थित सरपंच श्रीमती गायत्री साहू, उपसरपंच पोषण पटेल एवं ग्रामीणों से भी पौधा लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने की अपील की।
शिक्षा विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा इस अवसर पर कहा कि हमें जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ आदि अवसरों पर अपने लोगों को पौधे गिफ्ट करना चाहिए तथा लगाना चाहिए। राखी विद्यालय के परिसर में नीम, गुलमोहर, अशोक, अर्जुन, आम, पीपल आदि के 150 से अधिक पौधे रोपे गये और उनकी सुरक्षा का दायित्व स्कूली छात्र-छात्राओं को सौंपा गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी डॉ. पदम जैन, उप सचिव श्रीमती फरिहा आलम, अवर सचिव श्री आर.पी. वर्मा एवं शिक्षा विभाग के अपर संचालक योगेश शिवहरे, संयुक्त संचालक आशुतोष चावरे, उप संचालक अशोक बंजारा, करमन खटकर, महेश नायक, प्रवीण श्रीवास्तव, लव कुमार, आर. के. त्रिपाठी, संस्था की प्राचार्य श्रीमती चंचल परदेशी उपस्थित थे।
Author: Deepak Mittal













Total Users : 8168593
Total views : 8196297