प्रकृति प्रेम का साक्षी बना राजू बेहरा का जन्मोत्सव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रकृति प्रेम का साक्षी बना राजू बेहरा का जन्मोत्सव

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़ 

जशपुर राजपरिवार के श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान

*रायगढ़*- *हर किसी के लिए जन्मदिन का दिन बड़ा ही खास होता है सभी इसे यादगार बनाने के लिए अपने स्तर पर हर जतन करते है* *कोई मंदिर जाकर अपने इष्ट की पूजा पाठ करता है तो कोई अपने सगे संबंधियों,मित्रों के साथ इस खास दिन को मनाते है*।*आजकल प्रायःदेखा गया है की जन्मोत्सव के आयोजन पर पाश्चात्य सभ्यता भारी पड़ती जा रही है।*समाज में सकारात्मकसंदेश देने के लिए* *पूर्वांचल के सक्रिय** *भाजपा कार्यकर्ता*,*पुर्व जनपद सदस्य* ,*भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजीव लोचन बेहरा(राजू)ने अपने जन्मदिन को प्रकृति प्रेम के लिए समर्पित कर दिया*।*जशपुर राजपरिवार के श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव के मुख्य आतिथ्य में अपने गृह ग्राम बनोरा में बटमूल आश्रम से लेकर अघोर आश्रम तक पौधरोपण का वृहद कार्यक्रम संपन्न करवाया गया।*इस अवसर पर श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में आना ही सौभाग्य का विषय है*,*हमारे युवा नेता राजू बेहरा की इस पहल ने निश्चित ही हमारे समाज में प्रकृति संरक्षण को लेकर सकारात्मक संदेश जाएगा*।*आज पर्यावरण संरक्षण हमारे देश के लिए ही नहीं अपितु पूरे विश्व के लिए चुनौती बनती जा रही है*,*हम सभी को संकल्पित होकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करना पड़ेगा*।

*प्रकृति प्रेम के कट्टर समर्थक राजू बेहरा ने कहा कि हम हर वर्ष जलवायु परिवर्तन को अपने जीवन में महसूस कर रहे है,हम सबने इस गर्मी बढ़ते तापमान का दंश झेला है,लगातार बढ़ते तापमान पर अंकुश लगाने का एकमात्र उपाय पौधरोपण ही है,हम सभी की यह महती जवाबदारी बनती है की हम सभी प्रकृति संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयासरत रहे*।

*500 पोधे लगाकर राजू बेहरा ने रचा इतिहास*

 

*जहां आजकल लोग वृक्षारोपण को केवल सेल्फी एवं फोटोशेशन का जरिया बना बैठे है वही राजू बेहरा ने ना केवल 500 नीम ,करंज प्रजाति के पौधे लगवाए बल्कि वे सभी सुरक्षित रहे इसके लिए स्वयं के व्यय से ट्री गार्ड भी लगवाए है ताकि आज के रोपित पौधे आगे चलकर विशाल वृक्ष बनकर हम सभी को अपने शीतल छांव रूपी आशीर्वाद दे सके*।*राजू बेहरा के इस सार्थक पहल की पूरे क्षेत्र में प्रसंशा हो रही है*,*क्षेत्रवासियों से मिल रहे इस अपार प्रेम से गदगद राजू बेहरा ने आगे भी इस अभियान को चालू रखने के बात कही है*।

*आज इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह जूदेव* , *रानी माँ जया सिंह जूदेव , बेटी राजकुमारी बिजय लक्ष्मी जूदेव* , *इंड एग्रो के मालिक बंटी डालमिया*,*राजू बेहरा , भाजपा नेता अशोक अग्रवाल*,*मंडल अध्यक्ष सुकलाल चौहान* , *महामंत्री जयंत सा* ,*विजय मिश्र , राजेश अग्रवाल , मुरारी अग्रवाल, यूनुस खान , परेश महाराज , ललाट , मनोज टम्टा , रत्थू गुप्ता , , अनिल सोनी , देवेंद्र , सरोज गुप्ता , किशोर प्रधान , रज्जु साहू , गोपाल साहू, हरे बेहरा आशीष रथ साथ ही किसान मोर्चा टीम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम पटेल जिला अध्यक्ष गौरांग सव जिला मंत्री सतवीर ,रमेश बेहरा प्रदीप श्रृंगी, पंचायत सचिव एवं सरपंचगण, महिला समूह की बहने, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, मंडल प्रतिनिधि, जिला प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मोर्चा टीम, कीर्तन समूह के सद्स्य,ग्राम समूह के सदस्य गण उपस्थित रहे*।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment