दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरदी का आकस्मिक निरीक्षण 
अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मरीजों को जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
बालोद,कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के ओपीडी कक्ष, लैब, विभिन्न वार्डों तथा दवाई वितरण कक्ष, स्टोर आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का पड़ताल किया। श्री चन्द्रवाल ने अस्पताल के लैब मंे उपस्थित कर्मचारियों से सिकलसेल के जाँच के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को मरीजों के समुचित ईलाज हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारियों से अस्पताल में प्रतिदिन होेने वाले प्रसव एवं आयुष्मान योजना के लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल के वार्ड के निरीक्षण के दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम पुछा। श्री चन्द्रवाल ने मरीजों से उनकी ईलाज की व्यवस्था के अलावा प्रतिदिन उन्हें मिलने वाले भोजन एवं नाश्ता आदि के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान चंद्रवाल ने ग्राम कुरदी के अमृत सरोवर में पहुँचकर वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को आज रोपे गए पौधों की समुचित देखभाल भी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने ग्राम रूदा में निर्मित फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर उसके क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्लांट के बेहतर संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8239576
Total views : 8287819