कलेक्टर ने पढ़ाया बच्चों को ‘‘क ख ग‘‘ का पाठ, बेहतर व्यवस्था पर शिक्षिका को मिली शाबाशी
नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923
स्कुल भवन निर्माण में गड़बड़ी पर सरपंच को नोटिस
बीजापुर 03 जुलाई 2024- जिले में शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने की मुहीम में जूटे कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने गंगालूर इलाके का दौरा कर प्राथमिक शाला नयापारा पदेड़ा का औचक निरीक्षण किया। संस्था पहुंचकर बच्चों की उपस्थिति देखा और शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया।
स्कूल में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत भोजन मीनू, टाइम टेबल, साफ-सफाई और कक्षों को व्यवस्थित रखने पर शिक्षक संजय साहू, शिक्षिका सुमित्रा मोलचेतला को बधाई दी और बेहतर कार्य करने के लिये प्रेरित किया। यहाँ बच्चों के कक्ष में जाकर कलेक्टर ने खेल-खेल में ‘‘क ख ग‘‘ का पाठ पढ़ाया और विषय वस्तु की जानकारी ली। यहाँ बच्चों ने कलेक्टर को अपने बीच पाकर स्थानीय बोली में ‘‘मोडील कुड़ील कुसूर मोर मामा‘‘ गीत सुनाया जिसे सुनकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त कर नियमित पढ़ाई के लिए हौसला बढ़ाया।
मध्यान्ह भोजन में मीनू अनुसार भोजन नहीं परोसने पर समूह के राशि में कटौती के निर्देश कलेक्टर ने दिये । यहाँ स्कूल भवन निर्माण में गुणवत्ता नहीं पाये जाने पर सरपंच को धारा 40 के तहत नोटिस जारी करने निर्देश दिया गया।
इस दौरान एसडीएम जागेश्वर कौशल और डीएमसी एम. वी. राव उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8239570
Total views : 8287813