पुरानी रंजिश के चलते शराब की बोतल से हमला, युवक घायल होकर पहुंचा थाने
नवभारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कड़ार निवासी सोनू सूर्यवंशी एक श्रमिक हैं, जो सिरगिट्टी स्थित चूना फैक्ट्री के पास काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सात महीने पहले वे रोज़गार की तलाश में उत्तर प्रदेश गए थे और दो दिन पहले ही रविवार को वापस लौटे थे।
सिरगिट्टी क्षेत्र के आइल मिल के पास शराब पीने के दौरान पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने श्रमिक पर शराब की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। किसी तरह से अपनी जान बचाकर युवक थाने पहुंचा और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 296, और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोनू सूर्यवंशी ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे उनके दोस्त पतलु ने उन्हें फोन कर आइल मिल के पास शराब पीने के लिए बुलाया। इस पर सोनू अपने दोस्त से मिलने चले गए। वहां दोनों शराब पीते हुए बातचीत कर रहे थे। रात करीब 10 बजे, पतलु ने पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर पतलु ने सोनू के सिर पर शराब की बोतल से वार कर दिया। हमले में घायल सोनू किसी तरह अपने घर पहुंचा और घटना की जानका0री अपने परिचितों को दी। इसके बाद उन्होंने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8239569
Total views : 8287812