गैस सिलिंडर से भरा ट्रक पलटा, मचा हड़कंप, बिलासपुर में बड़ा हादसा टला
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर। तिफरा फ्लाईओवर के ढलान पर मंगलवार की सुबह एक गैस सिलिंडर से भरा ट्रक पलट गया, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे तिफरा फ्लाईओवर के ढलान पर एक गैस सिलिंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे को देखकर लोग डर के मारे वहां से भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और क्रेन की सहायता से वाहन को सड़क से हटाया। इसके बाद फ्लाईओवर पर यातायात पुनः चालू हो सका।
सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि भिलाई निवासी दुर्गेश कुमार चौहान (34) इस ट्रक का चालक है। सोमवार रात को उसने तिल्दा स्थित गैस गोदाम से 333 नग गैस सिलिंडर लोड किए थे और कोरबा की ओर जा रहा था। जब ट्रक तिफरा फ्लाईओवर से उतर रहा था, तो तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद लोग घबरा कर इधर-उधर भागने लगे।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत क्रेन बुलाकर वाहन को सड़क से हटाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ ट्रैफिक नियमों के तहत कार्रवाई की है। इस हादसे में कोई बड़ी हानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने फ्लाईओवर के ढलान पर तकनीकी दिक्कतों के सवाल उठाए हैं।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8239578
Total views : 8287821