तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, चालक ने थाने में किया सरेंडर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, चालक ने थाने में किया सरेंडर

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इसके बाद ट्रेलर के चालक ने स्वयं थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। मृतक की पहचान कुरियर सर्विस के ऑफिस में ड्राइवर के रूप में हुई है, जो अपने घर से ऑफिस के लिए निकला था।

 

नयापारा वार्ड-11 निवासी 27 वर्षीय अभिषेक वर्मा रोज की तरह डिलीवरी कुरियर सर्विस के ऑफिस के लिए घर से निकला था। सुबह बारिश हो रही थी, और जब वह जय दुर्गा ऑयल मिल और नंदन एग्रो चौराहे के पास पहुँचा, तभी ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 एपी 0848 के ड्राइवर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद ड्राइवर रुका और देखा कि अभिषेक ट्रेलर के नीचे फंसा है, फिर वह तेजी से गाड़ी में बैठकर फरार हो गया।

 

मौके से गुजर रहे लोगों ने अभिषेक को देखा और उसके मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक ने 15 दिन पहले ही डिलीवरी कुरियर सर्विस कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम शुरू किया था। वह रोज सुबह मंडपम् स्थित ऑफिस से पार्सल से भरी गाड़ी लेकर मुंगेली और आसपास के क्षेत्रों में जाता था। अभिषेक की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी।

 

यह दर्दनाक हादसा इलाके में हड़कंप मचा गया है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। अभिषेक के परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment