छात्र वीजा पर आए विदेशियों ने किया 27 लाख का आनलाइन फ्राड

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

छात्र वीजा पर आए विदेशियों ने किया 27 लाख का आनलाइन फ्राड

 

एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र के मोपका स्थित राजनगर कालोनी में रहने वाले सियाशरण तिवारी रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनके मोबाइल पर फरवरी महीने में अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उन्हें घर बैठे कमाई का झांसा दिया। जालसाज की बातों में आकर रिटायर्ड कर्मचारी ने काम करना शुरू कर दिया।

 

सरकंडा क्षेत्र के राजनगर कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड कर्मचारी को घर बैठे कमाई का झांसा देकर 27 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो विदेशी युवकों समेत चार युवकों को सरकंडा पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपित विदेशी युवक यहां छात्र वीजा पर आकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। उनके साथ पकड़े गए युवक भी इंजीनियरिंग और फार्मेसी के छात्र हैं। पुलिस ने पीड़ित के नौ लाख वापस करा दिए हैं। युवकों के कब्जे से दो लैपटाप और बैंक पासबुक जब्त किया गया है।

 

एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र के मोपका स्थित राजनगर कालोनी में रहने वाले सियाशरण तिवारी रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनके मोबाइल पर फरवरी महीने में अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उन्हें घर बैठे कमाई का झांसा दिया। जालसाज की बातों में आकर रिटायर्ड कर्मचारी ने काम करना शुरू कर दिया। पहले उन्हें कुछ टास्क दिया गया। इसके बदले उन्हें कुछ रकम भी दी गई। रुपये मिलने पर रिटायर्ड कर्मचारी का भरोसा फोन करने वालों पर हो गया।

 

बाद में उन्हें मोटी कमाई के लिए कुछ रुपये इनवेस्ट करने कहा गया। लालच में आकर पहले उन्होंने कुछ रकम जमा किए। इसका मुनाफा पाने के लिए उन्हें और रकम जमा करने कहा गया। रुपये मिलने की आशा में रिटायर्ड कर्मचारी ने अलग-अलग कर 27 लाख रुपये जालसाजों के खाते में जमा कर दिए। इसके बाद भी उन्हें रुपये वापस नहीं मिल सके। रिटायर्ड कर्मचारी ने धोखाधड़ी की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपित युवक हिमाचल प्रदेश के शिमला और सोलन के आसपास रहते हैं।

 

इस पर एसीसीयू की टीम को हिमाचल प्रदेश रवाना किया गया। पुलिस ने की टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस की टीम ने वाकनाघाट सोलन स्थित बहरा विश्वविद्यालय के चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो छात्र विदेश से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने भारत आए हैं। वहीं दूसरे दो छात्र फार्मेसी की पढ़ाई करने भारत आए हैं।

 

उनमें एक छात्र का नाम बेनीपाल है वह जीन और फार्मेसी का स्टडेंट अपने विदेशियों से बात करता है और अवरोधित नहीं रहता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment