सूरजपुर। जिले में बदमाशों के हौसले इन दिनों इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं. दरअसल, बीती रात ग्राम दतिमा के बीच चौक पर कुछ युवक बर्थडे के नाम पर हुड़दंग मचा रहे थे. इसी दौरान जब करंजी थाने पदस्थ जब प्रधान आरक्षक समय लाल ने उनको समझाया तो हुड़दंग मचा रहे दबंग युवकों का झुंड पुलिस से ही भीड़ गया.
लेकिन किसी तरह वहां मामला शांत हो गया. इसके बाद जब हवलदार अपने घर विश्रामपुर पहुंचा तो उसके पीछे एक दर्जन से ज्यादा हुड़दंगी उसके घर पर पहुंच आये और हवलदार पर हमला कर दिया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमा झपटी हुई.
इस घटना के बाद मामले की शिकायत हवलदार समयलाल ने विश्रामपुर पुलिस से की. जिसपर बलवा सहित अन्य धाराओं के तरह अपराध दर्ज किया. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं फरार अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है.
मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमआर अहीर ने कहा कि किसी भी अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा. चाहे वह कोई भी हो और किसी भी तरह का कोई राजनीति दबाव नहीं है.


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239580
Total views : 8287826