नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला कांकेर ब्यूरो प्रमुख विक्की सोनी
सेंट माइकल स्कूल में कल नर्सरी के बच्चों का शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया
शासन के निर्देशानुसार और कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव तो मनाया जा चुका था पर कल सेंट माइकल हायर सेकेंडरी स्कूल जो की ग्राम गोविंदपुर स्थित है
कल नर्सरी क्लास के बच्चों का शाला प्रवेश सेंट माइकल्स के नवीन भवन जिसमें की लिफ्ट एवं अन्य बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते बनाया गया है में उत्सव मनाया गया इस दौरान जो प्रविष्टि विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया
उत्साहवर्धन किया गया चॉकलेट वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य को बुलाया गया था प्रबंधक फादर प्रवीण थॉमस एवं फादर मनीष एंटोनी एवं सिस्टर जीना की अध्यक्षता में कार्यक्रम को अंजाम दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य द्वारा कहा गया कि नर्सरी स्कूल की शिक्षा बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है यह शुरुआती वर्ष बच्चों के समग्र विकास के लिए आधार प्रदान करते हैं ।
यह आवश्यक संज्ञांनात्मक सामाजिक और भावनात्मक क्षमताएं सीखाता है नर्सरी स्कूल एक प्रेम पूर्ण वातावरण प्रदान करते हैं । जहां बच्चे खेल खोज और बातचीत के माध्यम से सीख सकते हैं । यह सीखने के प्रति आजीवन प्रेम की नींव रखता है। संगठित शिक्षा का प्रारंभिक परिचय भाषा दक्षता शारीरिक कौशल और सामाजिक लचीलापन में सुधार करता है यह बच्चों को भविष्य की शैक्षणिक सफलता के लिए तैयार करता है सर्वोत्तम प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए सेंट माइकल स्कूल गहन विचार करता है।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8239601
Total views : 8287850