जिले के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला एनक्यूएएस प्रमाणपत्र
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24×7.In
मुंगेली 01 जुलाई 2024// केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जिले के तीन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण और मूल्यांकन के बाद एनक्यूएएस प्रमाणपत्र जारी किया है। इनमें उच्च स्तरीय गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवायें प्रदाय किये जाने हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दशरंगपुर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगेली एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर टेमरी शामिल है। 100 अंकों के मानक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दशरंगपुर ने 89.55 प्रतिशत एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगेली ने 82.52 प्रतिशत तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर टेमरी ने 90.29 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। कलेक्टर श्री राहुल देव ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी है और आगे भी इसी तरह कार्य करने कहा है।
गौरतलब है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन 12 मानकों के आधार पर किया जाता है। इसके लिए संस्था द्वारा सेवा प्रदायगी, मरीज संतुष्टि, क्लिनिकल सर्विसेस, इनपुट, संक्रमण नियंत्रण, सपोर्ट सर्विसेस, गुणवत्तापूर्ण प्रबंध, आउटपुट जैसे मानकों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाता है। मूल्यांकन में खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168728
Total views : 8196469