इस वजह से छत्तीसगढ़ में 1 से 3 जुलाई तक बंद रहेंगी राशन दुकानें, पढ़ें पूरी खबर…
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जुलाई के पहले सप्ताह में तीन दिन तक राशन कार्डधारियों को उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न नहीं मिलेगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जुलाई के पहले सप्ताह में तीन दिन तक राशन कार्डधारियों को उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न नहीं मिलेगा। विभागीय डाटाबेस को नए क्लाउड सर्वर पर स्थानांतरित करने के कारण 1 से 3 जुलाई तक राज्य भर की राशन दुकानें बंद रहेंगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर सचिव ने इस संबंध में 28 जून को आदेश जारी किया है।
CG News :
इस आदेश के तहत सभी कलेक्टरों को विभागीय डाटाबेस को नवीन क्लाउड सर्वर पर स्थानांतरित किए जाने की सूचना दी गई है। वर्तमान में खाद्यान्न पोर्टल को छोड़कर सभी विभागीय ऑनलाइन कार्यवाही राज्य डाटा सेंटर (एसडीसी) में स्थित सर्वर के माध्यम से की जा रही है। एसडीसी सर्वर में लगातार आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए नवीन क्लाउड सर्वर एनआईसी के माध्यम से किराए पर लिया गया है, जिसमें विभागीय डाटाबेस को स्थानांतरित किया जाएगा। इस प्रक्रिया के चलते एसडीसी स्थित विभागीय सर्वर तीन दिन तक बाधित रहेगा।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8239590
Total views : 8287837