खुलें में जानवर छोड़ा तो अब होगी कार्रवाई
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
नगर निगम कमिश्नर के निर्देशानुसार, अब खुले में जानवर छोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगम की मवेशी पकड़ने वाली टीम सुबह और रात में विशेष अभियान चलाकर मवेशियों को पकड़ रही है। साथ ही, पशुपालकों को यह समझाया जा रहा है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें और सही तरीके से पालन-पोषण करें।
हाई कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद नगर निगम ने सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने का अभियान छेड़ दिया है। अब तक 300 से ज्यादा मवेशी पकड़े जा चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। इसके बावजूद, कुछ पशुपालक अपने मवेशियों को खुले में छोड़ देते हैं। ऐसे पशुपालकों के खिलाफ नगरीय निकाय अधिनियम 358 के अनुच्छेद 2 के तहत 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने इस नियम का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नर के निर्देश के बाद, निगम की मवेशी पकड़ने वाली टीम सुबह और रात में विशेष अभियान चलाकर मवेशियों को पकड़ रही है। साथ ही, पशुपालकों को यह भी समझाया जा रहा है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें और सही तरीके से पालन-पोषण करें। ऐसा करने से सड़कों पर मवेशी नहीं आएंगे, जिससे यातायात प्रभावित नहीं होगा और इनकी वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाएं भी बंद हो जाएंगी।
इसके बावजूद, कुछ पशुपालक मवेशियों को खुले में छोड़ रहे हैं, जिससे सड़कों से इन्हें हटाने में कठिनाई हो रही है। ऐसे में अब नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर इन पशुपालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।
चालान के बाद भी नहीं सुधरे तो कानूनी कार्रवाई
समझाइश और जुर्माने के बाद भी अगर पशुपालक अपने पशुओं को सड़क पर छोड़ते रहते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम कमिश्नर ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुधन को गोठानों में रखकर चारा-पानी की व्यवस्था करें।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8239602
Total views : 8287851