पत्नी से अवैध संबंध की आशंका पर पेट्रोल पंप संचालक की पिटाई, अपहरण कर छोड़ा सेंदरी में
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार ने जानकारी दी कि जगमल चौक निवासी दुर्गा यादव (32) ने अपने पति के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका पति भोला उर्फ शेखर यादव (47) बिल्हा मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता है, जिसके संचालक जीतू अग्रवाल हैं।
पेट्रोल पंप के मालिक जीतू अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने अपने ही कर्मचारी की पत्नी से अवैध संबंध की आशंका के चलते अपहरण किया। इसके बाद पेट्रोल पंप मालिक और उनके ड्राइवर की पिटाई कर सेंदरी के पास छोड़ दिया। इस मामले में, कर्मचारी की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
सीएसपी पूजा कुमार ने बताया कि दुर्गा यादव ने अपने पति भोला उर्फ शेखर यादव के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका पति पेट्रोल पंप पर काम करता है, और इसके संचालक जीतू अग्रवाल हैं। जीतू अग्रवाल, दुर्गा यादव, उनके पति भोला और उनके बच्चों को वृंदावन घुमाने ले गए थे।
वृंदावन में, भोला को दुर्गा और मालिक जीतू अग्रवाल के बीच अवैध संबंध का शक हुआ। इसी वजह से भोला और मालिक के बीच कटनी के पास विवाद हुआ। नाराज होकर जीतू अग्रवाल ने भोला को कार से उतार दिया और दुर्गा और बच्चों को लेकर वापस शहर लौट आए। इसके बाद 26 जून को भोला किसी तरह बिलासपुर पहुंचा और अवैध संबंध का आरोप लगाकर अपनी पत्नी से मारपीट की।
इसकी जानकारी होने पर जीतू अग्रवाल ने दुर्गा और उनके बच्चों को चकरभाठा स्थित एक होटल में ठहराया। इधर भोला ने जीतू अग्रवाल को बातचीत के लिए अपने घर बुलाया, जहां उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जीतू अग्रवाल और उनके ड्राइवर त्रिलोचन की पिटाई की और उन्हें सेंदरी के पास छोड़ दिया।
पुलिस ने दुर्गा यादव की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि जीतू अग्रवाल और उनके ड्राइवर सेंदरी के पास घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया।
कार बिगड़ी तो मोबाइल लूटकर भागे
पुलिस की पूछताछ में जीतू अग्रवाल ने बताया कि सेंदरी के पास कार खराब होने पर भोला और उसके साथी उन्हें छोड़कर भाग गए। इस दौरान आरोपियों ने पेट्रोल पंप संचालक का मोबाइल भी लूट लिया। पुलिस ने भोला यादव, रोहन श्रीवास उर्फ नान्हे (20) और अजीत विश्वास (24) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी लल्ला यादव फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
वृंदावन में भी हुआ था विवाद
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि वृंदावन में ही भोला को अपनी पत्नी पर शक हुआ था और वहां भी उसने अपनी पत्नी से विवाद किया था। इसके बाद रास्ते में भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान पेट्रोल पंप संचालक ने कर्मचारी की पत्नी का पक्ष लेते हुए उसे कार से उतार दिया। बिलासपुर में विवाद होने पर जीतू अग्रवाल ने दुर्गा और बच्चों को चकरभाठा स्थित होटल में ठहराया। इससे भोला का गुस्सा और बढ़ गया।
Author: Deepak Mittal













Total Users : 8168741
Total views : 8196486