महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

छत्तीसगढ़ में एक महिला कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने अपहरण की झूठी साजिश रची और फिरौती की मांग की। पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

सूत्रों के अनुसार, 24 वर्षीय महिला अधिकारी अनुपमा जलतारे ने अपने प्रेमी महेंद्र जांगड़े के साथ मिलकर अपने बड़े भाई से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। यह घटना सक्ती जिले के कचहरी चौक के पास हुई, जहां अनुपमा का अपहरण हुआ बताया गया था।

 

इस मामले में पुलिस की जांच में पता चला कि अनुपमा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। उनके उद्देश्य थे कि महेंद्र को घरवालों के सामने हीरो बनाना और फिरौती की रकम हासिल करना।

 

सक्ति पुलिस और बिलासपुर पुलिस ने मिलकर अनुपमा और महेंद्र को बिलासपुर के स्वर्ण भूमि देवनंदन नगर स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अनुपमा ने खुलासा किया कि उसने यह योजना इसलिए बनाई थी ताकि महेंद्र को अपने परिवार के सामने अच्छा साबित कर सके और दोनों की शादी हो सके।

 

घटना के दिन अनुपमा ने अपने भाई को पानी लाने के लिए कहा और जब वह पानी लेने गया, तो महेंद्र ने अनुपमा को बाइक पर बैठाकर वहां से ले गया। इसके बाद, अनुपमा के फोन से उसके भाई को धमकी भरे कॉल किए गए, जिसमें 15 लाख रुपये की मांग की गई थी।

 

पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए अनुपमा और महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment