जावंगा के आस्था गुरुकुल परिसर में लगाये गये 6 हजार पौधे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जावंगा के आस्था गुरुकुल परिसर में लगाये गये 6 हजार पौधे

अपने जन्म दिवस पर पौधे लगाने की परंपरा शुरू कर अपने परिवेश को करें हरा भरा-विधायक

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के तहत बालिकाओं के नाम पर भी लगाए गए पौधे

राजेन्द्र सक्सेना – जिला प्रमुख – दंतेवाड़ा – 94255 94944 नवभारत टाइम्स 24×7.in 

 दंतेवाड़ा — आज जिले में चलाये वृहद वृक्षारोपण अभियान की कड़ी में जावंगा के आस्था गुरुकुल परिसर में जिले के विधायक चैतराम अटामी उपपुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय, वनमण्डलाधिकारी सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्व रंजन, सहित स्कूल के छात्र छात्राओं और शिक्षकों द्वारा 6 हजार पौधे रोपित किये गये। इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम में ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए बालिकाओं के नाम से भी पौधरोपण किया गया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि हम अक्सर अपने जन्म दिवस पर मनोरंजन प्रतिष्ठानों में जाकर अपने जन्म दिवस का जश्न मनाते है हमें प्रण लेना चाहिए कि न केवल अपने जन्म दिवस पर बल्कि अपने परिजनों के जन्म दिवसों पर भी कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें और उसकी देखरेख करें। यही हमारे वृक्षारोपण अभियान की सच्ची सार्थकता होगी। पेड़ पौधे एवं पर्यावरण हमारी सांस्कृतिक धरोहर है पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तो हमारा समुदाय भी स्वस्थ रहेगा। इसके साथ ही अन्य आगन्तुकों ने भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने में पेड़ पौधों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धरती को मानव के रहने योग्य बनाने के लिए प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए। पर्यावरण और धरती जीवन जीने के लिए सबसे आवश्यक चीजें मुहैया कराती हैं जैसे सांस लेने के लिए हवा और पेट भरने के लिए भोजन पानी। अंधाधुंध पेड़ की कटाई के कारण ऑक्सीजन की कमी हो रही है और मौसम चक्र भी बिगड़ रहा है। इसकी भरपाई केवल अधिक से अधिक पौधा लगा कर ही किया जा सकता है। इस मौके पर विधायक अटामी ने लाल चंदन, उपपुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, कलेक्टर ने नारियल, के पौधे लगाये।

 ज्ञात हो कि आज वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत पूरे जिले में 100000 वृक्षारोपण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है इसके अंतर्गत जिले के समस्त शासकीय भवन स्कूल, आश्रम, छात्रावास, पोटाकेबिन, आंगनबाड़ी केंद्र, देवगुड़ी, सीआरपीएफ कैंप, स्वास्थ्य केन्द्रों में पौधे रोपित किये गये हैं।

कलेक्टर चतुर्वेदी इस मौके पर जानकारी दी है कि न केवल आज बल्कि पूरे मानसून सीजन में स्कूल परिसर, आश्रमों, शासकीय भवनों वाटिकाओं में पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। पौधा रोपण हमारे सुरक्षित भविष्य का एक निवेश है न केवल पौधे लगाये जायेंगे इसके साथ ही इसके संरक्षण के लिए भी लोगों को जागरूक किया जायेगा। साथ ही जिले के ऐसे हितग्राही कृषक जो अपनी कृषि भूमि में भी व्यावसायिक पौधे लगाना चाहते है उन्हें भी इस प्रकार के पौधे दिये जायेंगे जो भविष्य में उनके लिए आय का साधन बन सके।

      इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत सक्षम-1 एवं सक्षम-2 के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने भी पौधरोपण करके सराहनीय योगदान दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment