स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा की छात्रा टॉप 10 में
शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा प्रतिवर्ष सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता जा रहा है। विदित हो कि सत्र 2022-23 में दानवेंद्र कर्ष ने कक्षा दसवीं में छत्तीसगढ़ हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2023के मेरिट सूची में 9th स्थान प्राप्त किया था। पुनः इतिहास रचते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा की मेधावी छात्रा कु खुशी पटेल पिता कन्हैयालाल पटेल माता गीता पटेल ने पुनर मूल्यांकन उपरांत 585 अंक 97.5% अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 के टॉप 10 मेरिट सूची मेंआठवां स्थान प्राप्त विद्यार्थी की बराबरी कर ली है। किसी भी विद्यालय के लिए वहां के विद्यार्थी का टॉप 10 में स्थान लाना अत्यंत गौरव का विषय होता है। और यह यदा कदा संभव हो पाता है। परंतु स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा ने 2023 की छत्तीसगढ़ हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में दानवेंद्र कर्स के रूप में तथा छत्तीसगढ़ हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 में कुमारी खुशी पटेल के रूप में लगातार 2 साल तक टॉप टेन में विद्यार्थियों का नाम दर्ज कराया है। इससे विद्यालय परिवार अत्यंत हर्षित है। प्राचार्य संजय कुमार पंडा के कुशल मार्गदर्शन, विषय शिक्षकों के अध्यापन कौशल कला तथा छात्रा की मेहनत से यह सब संभव हो पाया है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा के प्राचार्य संजय कुमार पंडा ने इस हेतु कुमारी खुशी पटेल,विषय शिक्षकों ,विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी है। पंडा ने शिक्षकों को उद्बोधित करते हुए कहा कि सत्र 2025 में 12वीं कक्षा में टॉप 10 में विद्यार्थियों को लाना है। यह सब विद्यालय के विशिष्ट शिक्षकों का ही परिणाम है। कक्षा शिक्षक लता जायसवाल ने विज्ञान, भागीरथी प्रधान ने हिंदी, डमरू धर पटेल ने संस्कृत, प्रकाश पंडा ने गणित, प्रिया शर्मा ने अंग्रेजी, आकांक्षा पटनायक ने सामाजिक विज्ञान विषय का कुशल अध्यापन करते हुए विद्यार्थी को यह आयाम प्राप्त करने में अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। कुछ दिनों बाद छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा संशोधित मेरिट सूची जारी की जाएगी जिसमें छात्र के टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने की आधिकारिक पुष्टि की जायेगी तदुप्रांत कु खुशी पटेल का सम्मान किया जायेगा।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168743
Total views : 8196488