घिनौनी करतूत: सरगुजा में महिला से रेप के बाद हत्या, आरोपी ने दुष्कर्म कर गुप्तांग से किया छेड़छाड़

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शोएब अख्तर नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर – सरगुजा जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां दुष्कर्म करने में नाकाम आरोपी ने महिला की मर्डर कर मृत शरीर से दुष्कर्म कर गुप्तांग में लकड़ी डालकर फरार हो गया।* ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

घटना जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र की है, जहां मर्डर के बाद आरोपी ने महिला के गुप्तांग में लकड़ी डाली और शव को खेत में फेंककर भाग निकला। सीतापुर पुलिस ने गांव से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बता दें कि आरोपी पहले ही अपने पिता की हत्या और चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

अनमोल सिंह ढिल्लो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने बताया, महिला को घर में अकेली पाकर आरोपी की नीयत बिगड़ी, जबरदस्ती दबाव बनाने पर महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने पत्थर से कुचलकर उसकी मर्डर कर दिया, इसके बाद मृत शरीर के साथ दुष्कर्म के बाद शव को खेत में फेंककर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment