शोएब अख्तर नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़
कोरबा /गौरेला – कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में पदस्थ सब डिविजनल ऑफिसर संजय त्रिपाठी पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला में वन मंडल कार्यालय परिसर में हमला होने की खबर है।*
एसडीओ त्रिपाठी के सिर में चोट आई है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि एसडीओ संजय त्रिपाठी “आईएएस” चंदन त्रिपाठी के पति हैं।
घटना के संबंध में प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक मरवाही वन मंडल के गौरेला एसडीओ के कार्यालय में यह हमला हुआ है।
वन विभाग कार्यालय में पदस्थ बाबू परमेश्वर गुर्जर के खिलाफ फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में विभागीय जांच के संदर्भ में जांच अधिकारी रामकुमार सिदार आज शुक्रवार को 11 बजे करीब जांच में पहुंचे थे।
चूंकि इस पूरे मामले के दौरान त्रिपाठी जीपीएम जिला वन कार्यालय में प्रभारी डीएफओ के तौर पर कार्यरत रहे इसलिए इस मामले की गवाही में कटघोरा एसडीओ संजय त्रिपाठी भी आये हुए थे।
इसी दौरान बाबू परमेश्वर गुर्जर ने त्रिपाठी पर डंडे से सिर और शरीर पर प्रहार कर दिया, जानलेवा हमला से त्रिपाठी का सिर फटने की जानकारी मिल रही है। त्रिपाठी को गौरेला के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8209206
Total views : 8249322