दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़
बालोद, कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 15 जुलाई 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास ने बताया कि इसके अंतर्गत गुण्डरदेही विकासखण्ड के आंगनबाड़ी केंद्र सिरसिदा 3, पसौद 2 एवं बेलटिकरी में 01-01 आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता के पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदिका को 12वीं उत्तीर्ण तथा उक्त आंगनबाड़ी केन्द्र के ग्राम पंचायत का निवासी होना अनिवार्य है। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि आवेदिका 15 जुलाई 2024 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही में कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही से प्राप्त की जा सकती है,


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239602
Total views : 8287851