ट्रक की टंकी से डीजल निकाल ले गए लुटेरे, ड्राइवर को हथियार दिखाकर धमकाया, उठाईगीरी के मामले में दो युवक गिरफ्तार
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के पाराघाट टोल प्लाजा के पास तीन ट्रकों के ड्राइवरों से डीजल लूटने की घटना सामने आई है। पीड़ित ड्राइवरों ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी, लेकिन थाने में शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
ओडिशा से ट्रक लेकर आ रहे ड्राइवर ने बताया कि पाराघाट टोल प्लाजा के पास ट्रक खराब होने पर सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। रात को जब वह केबिन में सो रहा था, तो अचानक कुछ आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। कुछ लोग एक वाहन से उतरे और उनके हाथ में धारदार हथियार थे। उन्होंने ट्रक की टंकी से डीजल निकालना शुरू कर दिया। ड्राइवर ने विरोध करते हुए केबिन से उतरने की कोशिश की, लेकिन लुटेरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे ड्राइवर केबिन में ही छुपा रहा। डीजल निकालने के बाद लुटेरे जांजगीर-चांपा की ओर भाग निकले। बाद में ड्राइवर ने आसपास के ट्रक ड्राइवरों को घटना की जानकारी दी। दो अन्य ट्रक ड्राइवरों ने भी लूट की बात कही, लेकिन किसी ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
किसान के रुपये चुराकर छुपा दिया था कब्रिस्तान में, दो आरोपित गिरफ्तार
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बिल्हा स्थित जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के सामने उठाईगीरी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। चोरी के बाद युवकों ने रकम को आपस में बांट लिया और दस्तावेजों को कब्रिस्तान के पीछे छुपा दिया। पुलिस ने आरोपित युवकों से 11,240 रुपये और दस्तावेज बरामद किए हैं।
चकरभाठा सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि बिल्हा क्षेत्र के ग्राम खपराखोल निवासी शत्रुहन प्रसाद दीक्षित किसान हैं।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8239609
Total views : 8287861