विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र उसलापुर में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र उसलापुर में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

नवभारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

बिलासपुर। बिलासपुर मंडल के संरक्षा संगठन द्वारा निरंतर विभिन्न स्टेशनों पर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है ताकि कर्मचारियों को कार्य के दौरान सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। इसी क्रम में आज, 27 जून 2024 को, विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र, उसलापुर में एक संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी ट्रेन परिचालन, विद्युत परिचालन, यांत्रिक, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थियों के लिए आयोजित की गई थी।

संगोष्ठी में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जैसे:

स्पैड (सिग्नल पास्ड एट डेंजर) से बचाव के उपाय

ऑटो सिग्नलिंग सेक्शन में विभिन्न प्राधिकार

शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां

रोलिंग डाउन से बचाव

मानसून के दौरान इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बरती जाने वाली सावधानियां

पॉइंट्स और सिग्नल की विफलता के दौरान कर्तव्य

हॉट एक्सेल, ब्रेक बाइंडिंग, ट्रेन पार्टिंग, और दरवाजा खुलने से बचाव के उपाय

ओएचई ब्लॉक के समय की सावधानियां

हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण

प्राथमिक उपचार पेटी के उपयोग का प्रदर्शन

अग्निशामक यंत्र का उपयोग और प्रदर्शन

इस संगोष्ठी में सहायक मंडल विद्युत अभियंता (ओपी) श्री प्रदीप साह और संरक्षा सलाहकारों के साथ स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन, प्रशिक्षु लोको पायलट सहित विभिन्न विभागों के 100 से अधिक रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को सुनिश्चित करना था। संगोष्ठी में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों और सुरक्षा उपायों पर गहन चर्चा की, जिससे उन्हें अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित रूप से काम करने की प्रेरणा मिली।

O

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment