दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़
नारायणपुर, जिला नारायणपुर में शिक्षण सत्र 2024-25 में विशेष पिछड़ी जनजाति (अबुझमाड़िया) आवासीय विद्यालय, ओरछा (वर्तमान में संचालित गरांजी) विकासखण्ड ओरछा में कक्षा पहली, दूसरी, छठवीं, सातवी एवं आठवीं में प्रवेश दिये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पत्र के आधार अपात्र सूची एवं चयन सूची तैयार कर प्रकाशित किया गया है। उक्त कक्षाओं के लिए चयनित छात्र छात्रा विशेष पिछड़ी जनजाति (अबुझमाड़िया) आवासीय विद्यालय, ओरछा (वर्तमान संचालित स्थान गरांजी) में पहली के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, जाति प्रमाण पत्र, कक्षा 6वीं, 7वीं एवं 8वीं के लिए कक्षा 5वीं, 6वीं एवं 7वीं की अंकसूची, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ 10 जुलाई 2024 तक विद्यालय में प्रवेश करें। संबंधित छात्र छात्राएं पात्र अपात्र सूची कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा नारायणपुर एवं संबंधित विद्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं,,


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239603
Total views : 8287852