नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में सारंगढ़ की फाइटर बहनों सानिया-सोनिया ने जीता गोल्ड मेडल
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर। शोतोकान कराटे डू इंडियन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय ऑल इंडिया कराटे चैम्पियनशिप 2024 में सारंगढ़ की बहनें सानिया और सोनिया चौहान ने गोल्ड मेडल जीतकर अपने शहर का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 22 और 23 जून को बिलासपुर के कोनी स्थित स्व. लखीराम अग्रवाल हॉल में आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने किया। समापन पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी, विशेषकर सानिया और सोनिया को।
इस प्रतियोगिता में देशभर के कई राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने खेल का प्रदर्शन किया। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अशोका पब्लिक स्कूल की छात्रा सोनिया चौहान और सी.पी.एम. कॉलेज की छात्रा सानिया चौहान ने अपने स्कूल और कॉलेज के प्राचार्यों के मार्गदर्शन में भाग लिया। सानिया ने काता और कुमीते (फाइट) दोनों में गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं सोनिया ने कुमीते (फाइट) में अपने विरोधियों को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।
दोनों बहनों की इस सफलता में शिक्षक कौशल ठेठवार, फकीरा यादव, प्रमोद यादव और केवट सर का विशेष योगदान रहा। अशोका पब्लिक स्कूल के संचालक राजेश अग्रवाल, संजय पांडेय, अजेश पुरुषोत्तम अग्रवाल, प्राचार्य जे. पी. मिश्रा, सी.पी.एम. कॉलेज समिति के संचालक किरन जायसवाल, प्राचार्य आर. के. मिश्रा, छत्तीसगढ़ कराटे संघ के अध्यक्ष सुशील चंद्रा, जनरल सेक्रेटरी अविनाश सेठी, कोच सिहान आदिल खान, पवन कश्यप, संजुकता मैम, रामू भैना और कौशल जांगड़े ने दोनों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8239609
Total views : 8287861