रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात की और उन्हें पीएम बनने की बधाई दी। सीएम श्री साय ने तक़रीबन 20-25 मिनट तक उनसे बातचीत की। जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट और माओवादी विरोधी अभियानों की जानकारी दी।
इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने पीएम मोदी को अमृतकाल और छत्तीसगढ़ विजन 2047, ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पिछले 6 महीने में नक्सल विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। साथ ही उन्होंने नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव) के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद वो गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के लिए निकल चुके हैं।


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239614
Total views : 8287866