करुणा सागर सरायपाली। पटवारियों की हड़ताल के चलते किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलने में गंभीर परेशानी उत्पन्न हो रही है। फसल बीमा के लिए आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं होने के कारण क्षेत्र के कई किसान फसल बीमा के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
राहुल बग्गा ने कहा कि किसान पहले ही मौसम की मार और फसल नुकसान जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में पटवारियों की हड़ताल के कारण फसल बीमा से संबंधित जरूरी प्रक्रिया प्रभावित होना किसानों के लिए चिंता का विषय है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों के हित में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि हड़ताल के कारण किसी भी किसान को फसल बीमा के लाभ से वंचित न होना पड़े। किसानों की फसल और उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
Author: Deepak Mittal









