राज्योत्सव उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल: बस्तर दौरे पर रवाना हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव
जगदलपुर में करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ, शाम तक लौटेंगे रायपुर
बस्तर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को एकदिवसीय बस्तर दौरे पर रवाना हुए। वे आज जगदलपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे शाम तक रायपुर लौट आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सुबह 10:45 बजे नवा रायपुर स्थित अपने सरकारी निवास से स्वामी विवेकानंद विमानतल के लिए रवाना हुए। वहां से सुबह 11:15 बजे स्टेट प्लेन द्वारा जगदलपुर के मां दंतेश्वरी विमानतल के लिए प्रस्थान किया।
दोपहर 12 बजे जगदलपुर पहुंचने के बाद अरुण साव सीधे सिटी ग्राउंड पहुंचे, जहां वे राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1:15 से 2 बजे तक सर्किट हाउस जगदलपुर में रुकेंगे।
दौरे के समापन के बाद उपमुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस से मां दंतेश्वरी विमानतल के लिए रवाना होंगे और 2:15 बजे स्टेट प्लेन से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 3 बजे रायपुर पहुंचने के बाद वे कार द्वारा अपने निवास, एम-6 सेक्टर 24 नवा रायपुर लौटेंगे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8207757
Total views : 8247561