डॉ. अंबेडकर युवा मंच के द्वारा 75वे “डायमंड जुबली” संविधान दिवस का आयोजन 26 नवंबर को

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

 

आचार्य राजेश चन्द्रा होंगे मुख्य वक्ता

प्रोफ़ेसर राजकुमार मुख्य वक्ता साथ ही महादेव कावरे मुख्य अतिथि होंगे

बिलासपुर । हर साल की तरह इस बार भी अंबेडकर युवा मंच के द्वारा 26 नवंबर,, संविधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है बहुत विशेष यह है कि यह वर्ष हमारे संविधान का डायमंड जुबिली वर्ष होगा। हमारे संविधान दिवस को पूरे 75 वर्ष हो जाएंगे। संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर शाम 6:00 बजे आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महादेव कावरे , बिलासपुर संभाग आयुक्त होंगे। साथ ही प्रख्यात बौद्ध विद्वान , लेखक एवं समाजसेवी आचार्य राजेश चन्द्रा एवं उनके साथ एसोसिएट प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. राजकुमार जी मुख्य वक्ता होंगे । 75वे डायमंड ज़ुबली संविधान दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा ।

अंबेडकर युवा मंच के अध्यक्ष नितेश अंबादे ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर “साक्षर से शिक्षित की ओर” अभियान के तहत ईवनिंग क्लास के 75 बच्चों द्वारा संविधान कि प्रस्तावना का वाचन किया जायेगा साथ ही 75 बच्चों द्वारा (डान्स) सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सिर्फ एक सभा नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है जो विभिन्न माध्यमों से पुरे समाज में समानता, बंधुता और न्याय के विचारों को सशक्त करता है। इस वर्ष, जब हम संविधान की 75वीं डायमंड जुबली वर्षगांठ मना रहे होंगे, यह आयोजन और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा। डॉ आंबेडकर युवा मंच के संस्थापक सदस्य सुरेश रामटेके की स्मृति में सामाजिक, खेल, शिक्षा ,कला संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को बिरसा, फूले, अंबेडकर सम्मान भी अतिथियों के द्वारा प्रदान किया जाएगा। अंबेडकर युवा मंच के द्वारा पिछले 14 वर्षों से संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम के माध्यम से एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार 75 वे डायमंड जुबली संविधान दिवस पर राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात बौध्द विद्वान, लेखक एवं समाजसेवी – आचार्य राजेश चन्द्रा एवं प्रोफ़ेसर राजकुमार दिल्ली विश्वविद्यालय एवं महादेव कावरे , बिलासपुर संभाग आयुक्त से संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं ।

अंबेडकर युवा मंच के सभी सदस्य संविधान दिवस के कार्यक्रम की तैयारी में लगे हैं एवं साहित्य विक्रय हेतु यहां बुक स्टॉल की व्यवस्था भी की जा रही है। सभी का सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अंबेडकर युवा मंच के नितेश अंबादे, कुणाल रामटेके, देवेन्द्र मोटघरे, सागर हुमने, रत्नेश ऊके , मिलिंद खोब्रागड़े , सात्विक रामटेके, कपिल चौरे, सरगम हुमने , सुमित दामके, जावेद खान, राजा नंदेश्वर , रश्मि नागदौने, प्रज्ञा मेश्राम , संघमित्रा वाहने, वर्षा रामटेके,महिमा पारेकर , रिचा नागदौने , नमिता अंबादे, नविता रावतकर, नीलिमा गुर्देकर, नालंदा रामटेके, विशाखा रामटेके, तक्षशिला गजभिए, सायूरी रामटेके, की अहम भूमिका रहेगी। बौद्ध समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता मार्गदर्शक हरीश वाहने , अशोक वाहने, नरेंद्र रामटेके, सुखनंदन मेश्राम ,नारायण राव हुमने, मगन गेडाम, छेदीलाल मेश्राम एम.आर.बाम्बोडे आदि घर घर पहुंचकर आयोजन का प्रचार-प्रसार कर रहे है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *