उत्तराखंड में केदारनाथ के पास आज सुबह एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर ने सुबह 5:24 मिनट पर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी।
हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे। हादसे में सभी लोगोंं के मारे जाने की खबर है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है।
हादसे की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242150
Total views : 8290923