(शैलेश शर्मा ) : दिनांक २०/०८/२४ को पीड़िता उम्र २७ वर्ष थाना पुसौर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई के दिनांक १९/०८/२४ को मेला जाने निकली थी तो रास्ते में उसके साथ आस पास के गाँव के कुछ लड़के बलात्कार किये।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध १९५/२४ धारा ७०(१), १४०(३), ३५१(३) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पीड़िता के बयान एवं आरोपी से पूछताछ के आधार पर अबतक की विवेचना में ०८ आरोपी की पहचान किया गया जिसमे से ०१ नाबालिग एवम् ०६ बालिग़ कुल ०७ आरोपी को गिरफ़्तार कर आज दिनांक २१/०८/२४ को न्यायालय पेश किया गया।
न्यायालय द्वारा नाबालिग को बाल सम्प्रेषण गृह एवं अन्य सभी आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पीड़िता का मेडिकल मुलाहिज़ा करवाया गया। पीड़िता का स्वास्थ्य सामान्य है। मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।
गिरफ़्तार आरोपी के नाम
१. राहुल चौहान , १९ वर्ष
२. मोनू साहु, २३ वर्ष
३. राहुल खड़िया, १९ वर्ष
४. उत्तम मिर्धा, २० वर्ष
५. नरेंद्र सिदार, २३ वर्ष
६. बबलू देहरिया, १९ वर्ष
७. नाबालिग बालक
Author: Deepak Mittal









