गौवंश तस्करी में 7 आरोपी गिरफ्तार, 29 मवेशी सुरक्षित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी।
एसपी के निर्देशानुसार धमतरी पुलिस थाना भखारा ने गौवंश तस्करी के मामले में तेज कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 2 अगस्त 2025 को थाना भखारा को मुखबिर से सूचना मिली कि कोलियारी मोड़ के पास कुछ लोग क्रूरता पूर्वक गौवंशों को मार-पीटकर पैदल तस्करी कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सात आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से कुल 29 मवेशी जब्त किए, जिनमें 24 गाय/बछिया तथा 5 बछवा शामिल हैं। इन मवेशियों को वेटनरी अस्पताल, भखारा में सुरक्षित रखा गया है।

कायम अपराध विवरण:
इस मामले में धारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 04, 06, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के तहत अपराध क्रमांक 83/25 दर्ज किया गया। सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. बीरसिंह साहू, पिता धन्नूलाल साहू, उम्र 34 वर्ष

  2. सुखचैन निर्मलकर, पिता शिवनारायण निर्मलकर, उम्र 40 वर्ष

  3. नारायण सोनकर, पिता परदेशीराम सोनकर, उम्र 60 वर्ष

  4. उकेश कुमार साहू, पिता दुजराम साहू, उम्र 42 वर्ष

  5. दुष्यंत विश्वकर्मा, पिता इन्द्रकुमार विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष

  6. नन्दकुमार साहू, पिता भोकलूराम साहू, उम्र 53 वर्ष

  7. सुरेश ठाकुर, पिता धुकेल ठाकुर, उम्र 55 वर्ष

पुलिस ने इस कार्रवाई से पशु तस्करी के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है और इस तरह के कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता से भी अपील की गई है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment