रायपुर। छत्तीसगढ़ सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों के हत्या की खबर है। इनमें 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। रविवार को गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। इस गांव के कुछ लोगों को पारिवारिक रूप से कुछ नुकसान हो रहा था। उन्हें शक था कि गांव का एक परिवार उनके ऊपर जादू-टोना कर रहा है।
घर में घुस कर दिया वारदात को अंजाम
कुछ दिनों से आरोपी पक्ष नुकसान के चलते परेशान था। इसी बीच रविवार को गांव के कुछ ग्रामीण उस परिवार के घर में घुस गए।
इसके बाद एक-एक कर 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों को धारदार हथियार से वार कर उनकी जान ले ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8205876
Total views : 8245205