5 भारतीय क्रिकेटर जो पहली बार Asia Cup खेलेंगे, लिस्ट में शामिल सभी खिलाड़ी होंगे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड का 15 सदस्यीय स्क्वाड एलान हो चुका है. शुभमन गिल उपकप्तान होंगे, सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे, वहीं इन-फॉर्म बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का सेलेक्शन ना होने पर बहस रुकने का नाम नहीं ले रही है.

अभिषेक शर्मा से लेकर हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा को भी स्क्वाड में जगह मिली है, लेकिन भारतीय टीम में ऐसे कुछ खिलाड़ी मौजूद हैं, जो पहली बार एशिया कप खेल रहे होंगे.

ये 5 भारतीय पहली बार खेलेंगे एशिया कप

अभिषेक शर्मा- सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 2024 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जबकि पिछला एशिया कप 2023 में खेला गया था. अभिषेक का टी20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 194 का है और अब तक अपने 17 मैचों के टी20 करियर में दो शतक भी लगा चुके हैं.

वरुण चक्रवर्ती- वरुण चक्रवर्ती 2021 का टी20 वर्ल्ड कप खेले थे, लेकिन उसके बाद टीम से ड्रॉप हो गए थे. 2024 में वापसी के बाद वो 12 मैचों में 31 विकेट चटका चुके हैं. वो एशिया कप में टीम इंडिया के मुख्य और सबसे घातक स्पिन गेंदबाज साबित हो सकते हैं.

संजू सैमसन- संजू सैमसन ने 2015 में इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था, लेकिन बार-बार टीम में आने और ड्रॉप हो जाने के कारण उन्हें एशिया कप खेलना नसीब नहीं हुआ है. वो इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा नहीं कर पाए थे, लेकिन उससे पहले 5 पारियों के भीतर 3 शतक जड़कर उन्होंने चयनकर्ताओं का विश्वास हासिल किया था.

रिंकू सिंह- भारतीय टीम में फिनिशर का रोल अदा करने वाले रिंकू सिंह को एशिया कप स्क्वाड में जगह मिलने की उम्मीद कम थी. फिर भी स्क्वाड में उनका चयन हुआ और सेलेक्शन के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने यूपी टी20 लीग में 48 गेंदों में 108 रन की तूफानी पारी खेल एशिया कप से पहले अपनी तैयारियां दुरुस्त होने का दावा ठोक डाला है.

जितेश शर्मा- विकेटकीपर बल्लेबाज IPL 2025 में RCB के लिए कई तूफानी पारियां खेल एशिया कप स्क्वाड तक पहुंचे हैं. हालांकि बतौर विकेटकीपर प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह मिलेगी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है. खासतौर पर शुभमन गिल के स्क्वाड में आने के बाद प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन में बदलाव तय माना जा रहा है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *